शिवपुरी. शिवपुरी में जहरीली शराब का कारोबार बेधड़क जारी है। इसके चलते बीते रोज एक युवक की मौत भी हो गई परंतु अभी तक जहरीली शराब के कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिर्राज पुत्र खच्चू रजक उम्र 48 वर्ष निवासी वर्मा कॉलोनी पेशे से ड्रायवर और शराब पीने का आदी था। रोजाना की तरह मंगलवार की देरा रात वह घर पर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसे इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।