किसकी थी वो लाश, आखिर किससे मिलने आया था

shailendra gupta
0
शिवपुरी। कोतवाली थानान्तर्गत महल के पीछे कृष्णपुरम कॉलोनी क्षेत्र में नग्न अवस्था में सोमवार की सुबह मिली अज्ञात युवक की लाश की 54 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो चुका है कि मृतक की हत्या गला दबाकर की गई थी। लेकिन 54 घंटे बाद तक उसकी शिनाख्त न होने से यह स्पष्ट हो चुका है कि मृतक संभवत: जिले से बाहर का युवक है और उसकी हत्या कर लाश यहां लाकर फेंकी गई है।
इस हत्याकांड के तत्काल बाद यह सुगबुगाहट क्षेत्र में फैल गई थी कि यह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया था और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के परिवारवालों ने उसकी हत्या कर लाश फैंक दी। कृष्णपुरम एवं महल कालोनी दोनों ही क्षेत्र ऐसे हैं जहां कई धनाठ्य और प्रभावशाली लोग रहा करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वह युवक किसके यहां आया था और कहीं ऐसा तो नहीं कि पुलिस किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में काम कर रही है।
असलियत जो भी हो समय के साथ सामने आ ही जाएगी। दभास्कर.कॉम इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपको अपडेट देता ही रहेगा।

इस मामले में प्रकाशित अन्य खबर
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!