शिवपुरी-अंचल में फैले डकैत मूवमेंट को लेकर पुलिस के प्रयास निरंतर जारी है जिसका परिणाम रहा कि गत दिवस पुलिस को पिन-प्वाईंट सूचना मिली कि डकैत सतनबाड़ा के घने जंगलों में किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे है जिस पर दो टीमें बनाई गई जिसमें एक टीम एडि. एसपी यशपाल सिंह राजपूत व दूसरी टीम का नेतृत्व एडी स्पेशिलिस्ट रत्नेश तोमर ने संभाला। इस सोची समझी रणनीति के तहत ही हमारे जवानों ने इंदर आदिवासी को ढेर कर दिया। अब इंदर के मारे जाने के बाद अभी भी गिरोह के अन्य साथी फरार है इनके विरूद्ध अभियान जारी रहेगा। जंगल में सर्चिंग बंद नहीं होगी और जिन पुलिसकर्मीयों ने इस डकैत को मार गिराया है उसे वरीयता अनुसार पुरूस्कृत भी किया जाएगा। यह बात कही ग्वालियर पुलिस महानिरीक्षक यू.एस.षडंगी ने जिन्होंने डीआईजी आर.एस.मीणा व पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह के साथ जंगल में मृत डकैत इंदर आदिवासी के घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जंगल में मारे गए डकैत इंदर आदिवासी की घटना के संदर्भ में शनिवार को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आई.जी. यू.एस.षडंगी, डीआईजी आर.एस.मीणा व पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आई.जी. यू.एस.षडंगी ने कहा कि अंचल में दस्यु से निबटने के लिए एडी टीम की आवश्यकता थी जिससे डकैत इंदर आदिवासी को ढेर किया। अभी भी जंगल में सर्चिंग जारी रहेगी क्योंकि जंगल में डकैतों की धमचक जारी है। डकैत पप्पू गुर्जर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आईजी श्री षडंगी ने कहा कि पप्पू गुर्जर राजस्थान व श्योपुर के बार्डर पर होने की सूचनाऐं मिलती रहती है इस डकैत के खात्मे के साथ इसके अन्य साथीयों को भी समय रहते ढेर किया जाएगा।
पुलिसवालों में बंटेगे इनाम के 25 हजार
डकैत इंदर आदिवासी के बारे में श्री षडंगी ने कहा कि इस डकैत ने पंजाब गुर्जर व पप्पू गुर्जर का साथ लेकर कई वारदातें अंजाम दी जिसके तहत बम्हारी से तीन लोगों का अपहरण, मोहना से दवा एवं प्रतिष्ठान व्यवसायी का अपहरण शामिल है। जिसके चलते इस पर ईनामी राशि 25 हजार की गई। अब चूंकि डकैत को पुलिस जवानों ने मार गिराया है तो इस राशि को पुलिसकर्मीयों में वितरित किया जाएग। साथ ही डकैत पप्पू गुर्जर के द्वारा कारित वारदातों को देखते हुए अब राज्य शासन की उस पर घोषित ईनामी राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रूपये करने अनुशंसा की जाएगी। श्री षडंगी व डीआईजी ने इस अवसर पर मीडिया की भी प्रशंसा की और बताया कि समय-समय पर समाचार पत्रों के माध्यम से डकैतों के होने व डकैती गतिविधियों को अंजाम देने की जानकारी मिलती रहती है जिससे तत्समय लिए गए एक्शन से कई वारदातें घटित होने से बच जाती है। इस अवसर पर एडी टीम के रत्नेश तोमर, मसीह खान, भूपेन्द्र,शेरसिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
मुन्ना पर 15 तो रमजी आदिवासी पर है 5 हजार का ईनाम

जंगल में डकैती गतिविधियों को अंजाम दे रहे डकैतों को मार गिराने के लिए यूं तो पुलिस ने अपनी रणनीति बना रखी है। फिर भी डकैतों के समूल नाश के लिए इन पर ईनामी राशि बढ़ाई जाती है। अभी डकैत पप्पू गुर्जर पर भी 25 हजार का ईनाम घोषित है तो वहीं इसके दो साथी मुन्ना आदिवासी पर 15 और रमजी आदिवासी पर भी 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। मौके पर मौजूद आईजी षडंगी ने कहा कि डकैती गतिविधियों के बढऩे के साथ इन पर राशि बढ़ाई जाती है लेकिन हम समय रहते इन डकैतों का समूल नाश कर चंबल अंचल को डकैत विहीन बनाने में कोई कसर नहीं छोंड़ेंगे।
प्रमोशन भी मिलेगा
प्रमोशन भी मिलेगा
गत दिवस सतनबाड़ा के घने जंगलों में पुलिस विभाग ने एडी स्पेशिलिस्ट रत्नेश तोमर के साथ जो रणनीति बनाई। उसके तहत 25 हजार के ईनामी डकैत इंदर आदिवासी को मार गिराया। इस डकैत को मारने में जिन पुलिसकर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन सभी को प्रमोश व पुरूस्कृत किया जाएगा। इस टीम में भाग लेने वाले में एडशिनल एसपी यशपाल राजपूत, बदरवास नगर निरीक्षक एडी स्पेशिलिस्ट रत्नेश तोमर, स.उ.नि.मसीह खान, स.उ.नि.बृजमोहन रावत, प्रआर महेश एवं आर.वीरेन्द्र, भूपेन्द्र सिंह, शेर सिंह शामिल है। जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए वीरता, अदम्य साहस तथा सूझबूझ का परिचय देकर अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन किया और इस सफलता को पाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।