शिवपुरी। जिले के करैरा थानान्तर्गत ग्राम मरोड में बीते रोज चुनावी रंजिश के चलते एक युवक में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच की बात कह रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश दुबे पुत्र परमेश्वरी दुबे उम्र 35 साल निवासी मरोड चौकी सुनारी का अपने चचेरे भाई रामू दुबे से चुनावी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते बीते रोज रामू ने मौका तड़कर राजेश दुबे पर 12 बोर के कट््टे से फायर झोंक दिया। इस फायर के कुछ छर्रे राजेश के सीने में जा धसे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद रामू मौके से फरार हो गया। स्थानीय नागरिकों एवं परिजनों द्वारा राजेश को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है और जांच की बात कह रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।