लो अब सरकारी ड्रायवर भी बनाएंगे यूनियन

shailendra gupta
0
शिवपुरी. आए दिन कोई न कोई संगठन अपनी प्रताडऩा के चलते संगठन बनाने पर विश्वास रखते है ताकि वह संगठित होकर अपनी आवाज बुलन्द कर सके। कुछ ऐसा ही करने की येाजना बनाई है शासकीय विभाग में पदस्थ वाहन चालकों ने जिन्होंने कार्यकारिणी बनाने के लिए 19 फरवरी की तिथि को स्थानीय चिंताहरण मंदिर पर एकत्रित होने का निर्णय लिया है।

वाहन चालक संघ का विधिवत चुनावी प्रक्रिया से संपन्न कराने के लिए जिलाध्यक्ष अजाक्स कमलकिशोर कोड़े को निर्वाचन अधिकारी के रूप में मनोनीत किया गया है। जिले के वाहन चालक संघ का चुनाव 19 फरवरी को दोपहर 11:00 बजे चिंताहरण मंदिर परिसर के अंदर संपन्न किया जाना है। इसलिए जिले के समस्त शासकीय विभागों के वाहन चालकों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर वाहन चालक संघ की कार्यकारिणी का गठन करने हेतु सभी वाहन चालक अपनी मुख्य भूमिका निभाऐं। इस अवसर पर इंदौर से सुनील श्रीवास्तव संभागीय अध्यक्ष एवं ग्वालियर से महेन्द्र ओझा प्रांतीय सचिव के सम्मुख यह चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!