शिवपुरी। थाना सतनवाड़ा क्षेत्र के तहत रायपुरा तालाब के पास गोल पहाडिय़ा के जंगल 10 फरवरी को हुयी पुलिस मुठभेड़ में ढोंगर निवासी डकेैत इंदर आदिवासी की मृत्यु हो गयी थी। जिलाधीश जॉन किंग्सली ने उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये है। यह जांच अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी ए.के.कम्ठान करेंगे। जो 15 दिवस के अन्दर अपना जांच प्रतिवेदन जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी को प्रस्तुत करेंगे।
जांच के पांच बिन्दु निर्धारित किये गये है। जिसमें घटनाक्रम का विस्तृत विवरण, वे परिस्थतियां जिसमें डकैत इंदर सिंह आदिवासी का एनकांउटर किया गया, मृतक डकैत इंदर सिंह आदिवासी की मौत किसकी गोली से हुयी और उसकी पहचान किस आधार पर की गयी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।