शिवपुरी. सिद्ध क्षेत्र सोनागिर जी में आचार्य श्री 108 गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री 1008 मा. जिनेन्द्र शांतिनाथ जिन विम्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव मंगल आराधना एवं विश्व शांति महायज्ञ 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 29 फरवरी को पूर्ण आहूति (हवन यज्ञ) व गजरथ महोत्सव के साथ संपन्न होगा।
आयोजन समिति के प्रचार मंत्री जिनेन्द्र कुमार जैन शिवपुरी ने जानकारी में बताया कि पंचकल्याणक को ऐतिहासिक बनाने के लिए आचार्य श्री का संघ 22 फरवरी को सोनागिर पहुंच रहा है जिसमें करीब 5 त्यागी, वृत्तियां हैं। साथ ही अन्य मुनि संघों की भी भागीदारी रहेगी। अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय जनप्रतिनिधि इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे वही जैन समाज की अनेक प्रतिभाओं की भी भागीदारी रहेगी।
प्र्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण पं अजित कुमार शास्त्री ग्वालियर, पं. अशोक कुमार दिल्ली, पं. चंद्रप्रकाश जैन ग्वालियर प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे। आयोजक समिति बरैया प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी, मद्वारक कोठी सोनागिर जी एवं अ.मा. दिग.जैन बरैया महासभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटे हुए हैं। अंत में श्री जैन ने बताया कि निश्चित रुप से सोनागिर में पंचकल्याणक महोत्सव अभूतपूर्व होगा, फलदायी होगा। यात्रियों के लिए आवास योजना की नि:शुल्क व्यवस्था समिति द्वारा की गई है। अधिक से अधिक धर्मानुरागी सोनागिर पहुंचकर एक साथ दोहरा लाभ लेने की अपील समिति पदाधिकारियों ने की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।