शिवपुरी- बीते रोज अज्ञात बदमाशों द्वारा भौंती थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कृत के साथ डकैती की घटना अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। इसी बात को लेकर आज प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीमा मोहन व महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नीलू शुक्ला के नेतृत्व महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह को सौंपा।
ज्ञापन में बताया है कि यदि आरोपियों को 15 दिन में गिरफ्तार करने और न तरने पर जिले भर में प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन करने की धमकी दी है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता महिला कांग्रेस कमेटी श्रीमती सीमा मोहन समाधिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती नीलू शुक्ला, संगीत वशिष्ठ, हसीना बेगम, रतना सरीन, मनोरमा शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, ज्योति यादव, रजिया खांन, किरण तिवारी, ज्ञासी शर्मा सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।