दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिवपुरी इकाई गठित

shailendra gupta
0
शिवपुरी-अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिवपुरी जिला शाला का गठन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार सेठी एवं महासचिव कीर्तिपाण्डया इन्दौर के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें जिनेन्द्र कुमार जैन नरवर वालों को अध्यक्ष, मुकेश जैन पत्रकार को महासचिव एवं वायके जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने 4 एवं 5 फरवरी को इन्दौर में आयोजित  फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एवं संस्था सदस्यों की सूची भी महासचिव कीर्तिया पाण्डेया को सौंपी। 

श्री जैन ने कहा कि 9 राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने इसमें भाग लेकर कोटा, भोपाल, सागर, इन्दौर, उज्जैन आदि की संस्थाओं का प्रजेंटेशन काफी सराहनीय रहा। राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, महेन्द्र हार्डिया, इन्दौर की सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं महापौर कृष्ण मुरारी मोघे समारोह में उपस्थित रहे और फेडरेंशन और जैन समाज के कार्यो की प्रशंसा की। श्री जैन ने बताया कि फेडरेशन की नौ राज्यों में करबी 250 शाखाएं सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं हैं। शिवपुरी शाखा भी धार्मिक, सामाजिक व असहाय लोगों के हित में कार्य करेगी और संस्था के जो उद्देश्य हैं उनको पूर्ण करेगी। श्री जैन ने कहा कि शिवपुरी शाखा की कार्यकारिणी का गठन मार्च माह में किया जाएगा एवं शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!