बाईक भिड़ी, बाईक सवार भी भिड़ गए

shailendra gupta
0
शिवपुरी. शहर के अनाजमण्डी क्षेत्र अंतर्गत बीते रोज दोपहर के समय दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना के समय दोनों बाइक सवार आपस में भिड़ गये और इनके बीच जमकर मारपीट शुरू होगई। देखते ही देखते यहां पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र पुत्र बालमुकुंद नामदेव  उम्र 27 साल निवासी खुड़ा बीते रोज अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 बीए 6477 पर  सवार होकर अनाजमण्डी क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 33 बीए 5536 के चालक आतिफ इकबाल ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए राजेश नामदेव की बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद आतिफ इकबाल एवं राजेश नामदेव के बीच जमकर मुंहबाद हो गया। यह मुंहवाद इतना बढ़ा कि इनके बीच मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते यहां पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मौके की गंभीरता को भांपते स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई। यहां पर बाइक चालक आतिफ ने कई पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर डाली। पुलिस ने राजेश नामदेव की फरियाद पर से आतिफ के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/12,  धारा 279, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!