भोपाल। श्योपुर कलेक्टर द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी उपासना राय को फोन सेक्स के लिए प्रेशर बनाने का मामला विधानसभा में पूरी ताकत के साथ उठाया जाएगा। कांग्रेस इसके लिए तैयारियों में जुटी हुई है।
कांग्रेस ने अपना ग्राउण्ड मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल को ग्राउण्ड जीरो (श्योपुर) की ओर भेजा था जहां कांग्रेस ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की।
कांग्रेस ने अपने स्थानीय नेताओं एवं पदाधिकारियों से भी इस बारे में रिपोर्ट मांगी है तथा पूरे प्रदेश भर में महिलाओं एवं महिला कर्मचारियों पर हो रहे छेड़छाड़ या इस प्रकार के मामलों का डाटा कलेक्ट किया जा रहा है।
बताया यह भी जा रहा है कि श्योपुर कलेक्टर इस मामले को विधानसभा के बाहर ही सेटल करने का भी प्रयास कर रहे हैं। देखते हैं कांग्रेस इस मामले पर अंतत: क्या स्टेंड बनाती है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।