शिवपुरी। गत कुछ दिनों पूर्व महल कॉलोनी क्षेत्र में एक शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के भवन के पीछे अवैध संबंधों के चलते मौत के घाट उतरी लाश की शिनाख्त आखिरकार पुलिस ने कर ही ली। घटना के चार दिन बीतने के बाद पुलिस ने इस लाश के बारे में जानकारी एकत्रित की उसके अनुसार मृतक पंचायत सचिव है जिसका नाम चन्द्रशेखर परमार पुत्र खूब सिंह परमार निवासी इमझेरा तहसील ईसागढ़़ जिला अशोकनगर निकला, लेकिन पुलिस फिलहाल यह नहीं पता कर पाई है कि आखिर उसकी प्रेमिका कौन थी और किसने उसे सजा-ए-मौत दी। अब तक की कहानी में यह तो स्पष्ट हो गया है कि संबंध अवैध ही थे, क्योंकि मरने वाला शादीशुदा था और उसके बच्चे हैप्पीडेज स्कूल में पढ़ रहे थे।
पुलिस का मामले में कहना है कि उक्त व्यक्ति अपने दो बच्चों आशू राजा कक्षा 10 एवं बासु राजा कक्षा 12 स्कूल हैप्पीडेज में फीस जमा करने के लिए आया हुआ था। जहां बालाजी बस से चन्द्रशेखर को उसके बड़े पुत्र ने 5:30 बजे ईसागढ़ के लिए बिठा दिया था। तभी से चन्द्रशेखर का पता नहीं चला और जब देखा तो उसकी नग्न अवस्था में लाश पाई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।