प्रतिभा सम्मान एवं परिचय सम्मेलन में भाग लेने पंजीयन कराए ग्वाल बन्धु

shailendra gupta
0

शिवपुरी- ग्वाल समाज की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें मंच प्रदान करना व समाज के नव युवक-युवती को स्वेच्छा से अपने जीवन साथी चुनने के लिए परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 18 मार्च 2012 को स्थानीय श्री यादव भवन परिसर, न्यू माता मंदिर हॉस्पिटल के पास, गोपाल नगर, सूरगंज इटारसी जिला होशंगाबाद में किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी ग्वाल बन्धुओं से भाग लेने के लिए पंजीयन कराकर आयोजन में भाग लेने की अपील की गई है। उक्त जानकारी लुधावली शिवपुरी के ग्वाल प्रचारक राजू ग्वाल ने दी।
कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए लुधावली निवासी राजू ग्वाल ने बताया कि ग्वाल समाज में कई ऐसी प्रतिभाऐं मौजूद है। जिनकी कला को निखारने की आवश्यकता है वैसे भी ग्वाल समाज की विभिन्न छावनियों झंासी, बीना, सागर, शिवपुरी, ललितपुर, मंदसौर, गुना सहित अन्य छावनियों में मौजूद समाज की प्रतिभाओं को मंच दिलाने का कार्य समय-समय पर किया जाता है। लेकिन इस बार ग्वाल समाज की इटारसी छावनी द्वारा प्रतिभा सम्मान के साथ-साथ परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है। 

जहां इस परिचय सम्मेलन में प्रति प्रतिभागी 300 रूपये का शुल्क रखा गया है एवं प्रतिभा सम्मान नि:शुल्क है। ग्वाल समाज की तीनों छावनियों लुधावली, घोसीपुरा एवं ठकुरपुरा के सभी ग्वाल बन्धुओं से आग्रह है कि वह समाज की ऐसी प्रतिभाऐं जिनसे समाज गौरान्वित होता है और ऐसा युवा  साथी युवक व युवती जिन्हें अपना मनचाहा वर-वधू मंच के माध्यम से मिले तो वह इस आयोजन में भाग लेने के लिए सर्वप्रथम पंजीयन कराए तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाऐं। 

साथ ही समाज के वरिष्ठजनों से भी आग्रह है कि वह समाज के लिए प्रेरणादायी आशीर्वचन एवं समाज के उत्थान व विकास के लिए अपने विचार व लेख देकर ग्वाल समाज के गौरव को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। पंजीयन के लिए लुधावली निवासी पत्रकार राजू ग्वाल से मो.9893930924 पर संपर्क कर पंजीयन फार्म प्राप्त किए जा सकते है। आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है सभी ग्वाल बन्धु सहयोग कर आयोजन में भागीदार बनें।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!