10 दिन से जलसमाधि में हैं हठयोगी

shailendra gupta
0
शिवपुरी- हठयोगी बाबा के नाम से प्रसिद्ध महाराज श्री ने बीते 6 फरवरी से 26 फरवरी तक जल समाधि लिए हुए है। बाबाजी को अपना हठ त्यागने के लिए ग्रामवासी भी रामधुन का श्रवण कर रहे है। बाबा की जल समाधि को आज 10 दिन हो चुके है और जल में रहकर ही वे अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे है। 21 दिन के इस तप को पूरा करने के बाद ग्रामीणाजनों के सहयेाग से 27 फरवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया है।


आसपास के क्षेत्रों के सभी ग्रामीणजन व बाबा के भक्तगण प्रतिदिन जल समाधि के दौरान ही महाराज श्री से आर्शीवाद लेकर अपने जीवन को धन्य बना रहे है। बाबा के हठ की खबर जैसे-जैसे अन्य ग्रामों में पहुंच रही है तो वहां के ग्रामीणजन भी बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लेेने जल समाधि स्थल पर सपरिवार पहुंच रहे है। भाऊकेश्वर पर जल समाधि लिए बाबा सभी का कल्याण अपने आशीर्वचनों व आशीर्वाद से कर रहे है। अभी 10 दिन जल में नियमित रूप से रहने के बाद भी बाबा पूर्णत: स्वस्थ है और बाबा के दर्शन करने वाले सभी भक्तगणों से भी वार्तालाप जारी है और उन्हें आशीष देकर उनके जीवन को धन्य बना रहे है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!