शिवपुरी/दिनारा. अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में दिनारा के युवा व राज एक्सप्रेस संवाददाता प्राण सिंह पाल ने सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता के अवसर पर झांसी-शिवपुरी की चेयरमैन सरोज यादव ने यह सदस्यता दिलाई।
सदस्यता लेने के साथ ही प्राण सिंह पाल ने कहा कि नागरिकों के हित के प्रतिबद्ध संस्था मानव अधिकार आयोग के द्वारा दिए गए दायित्व का मैं बखूबी से निर्वहन करूंगा और कहीं भी किसी प्रकार से मानव के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रभान सिंह यादव भी मौजूद थे जो इसी आयोग के सदस्य के रूप में कार्यरत है। प्राण सिंह को आयोग का सदस्य बनने पर बधाई व शुभकामनाऐं देने वालों में रामसखी पाल, कलावती चंदेल, राजकुमारी, मिथलेश राजपूत, पंजाब सिंह बघेल, नारान प्रजापति दिनारा सहित अन्य नगरवासी शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।