एक सूत्र में पिरोकर कार्य कर रहा जम्प : अजय कुशवाह

0
शिवपुरी- पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में जम्प(जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ म.प्र.) कार्यरत है जो 118 देशों के  देशों के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोकर कार्य कर रहा है। शिवपुरी में पत्रकार साथियों को जनसंपर्क एवं संस्था द्वारा हर संभव सहायता मुहैया कराने के साथ-साथ आज हर पत्रकार को स्वयं भी मजबूत होने की आवश्यकता है। यह बात कही जम्प के संभा प्रभारी अजय सिंह कुशवाह ने जो स्थानीय होटल वनस्थली में पत्रकारों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील व्यास भी मौजूद थे जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पत्रकारों को मजबूत होने पर जोर दिया। यह बैठक संगठन की पहली बैठक थी जिसमें पत्रकार साथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
पत्रकारों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ म.प्र.(जम्प) द्वारा जिला संगठन की बैठक शनिवार को स्थानीय होटल वनस्थली में आयोजित हुई। इस बैठक में संगठन के प्रदेश सचिव एवं ग्वालियर-चम्बल संभाग प्रभारी अजय सिंह कुशवाह व जिलाध्यक्ष सुनील व्यास विशेष रूप से मौजूद थे। जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार प्रकट करते हुए संगठित होने का आह्वान किया। इस दौरान पत्रकारों के विचारों का भी आदान प्रदान किया गया। जिसमें पत्रकार रशीद खान गूड्डू ने संगठन मजबूती पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आज संगठन के द्वारा पत्रकारों के लिए शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना भी आवश्यक है ताकि पत्रकार साथियों को ना केवल आर्थिक मदद मिले बल्कि वह भी शासकीय योजनाओं को लेकर स्वयं भी आत्मनिर्भर बने। 

बैठक में पत्रकार अशोक सम्राट द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी की हठधर्मिता के विरूद्ध भी कार्यवाही किए जाने पर बल दिया गया। अन्य पत्रकारों ने भी संगठन के लिए अपने -अपने विचार प्रकट किए। बैठक का संचालन विजय चौकसे ने किया व आभार प्रदर्शन संजीव भटेले ने व्यक्त किया। बैठक में जम्प के पदाधिकारी व सदस्यगणों में भूपेन्द्र विकल, गणेश तिवारी, रशीद खान गुडडू, राजू ग्वाल यादव, अशरफ कुर्रेशी, ललित मुदगल, अशोक सम्राट, वीरेन्द्र माथुर चीकू, तपन अरोरा, महावीर धाकड़, अंकुर सहगल, गजेन्द्र यादव,ऋषिदत्त शर्मा आदि मौजूद थे। अंत में पत्रकार भूपेन्द्र विकल को पितृशोक होने के चलते दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!