बातों में कैसे आ गई 20 साल की बाला: मामला कोतवाली में दर्ज बलात्कार का

shailendra gupta
0
शिवपुरी। थाना कोतवाली में बीते रोज एक संदिग्ध बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। सामान्यत: बलात्कार के आरोपी को समाज पापी मानता है परंतु यह मामला कुछ और ही प्रतीत होता है।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रीना(परिवर्तित नाम) पुत्री काशीराम जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी कमलागंज शिवपुरी में रहती है। जिसे उसके समीप ही रहने वाला युवक शेरू पुत्र किशन लाल जाटव निवासी कमलागंज शिवपुरी आए दिन युवती को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर उसे बुलाता रहता था। इसी प्रकार युवती रीना 17 फरवरी को शेरू के बुलाने पर उसके घर पहुंच गई। जहां कमरे में शेरू ने उसे बातों में बहला फुसलाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। इस मामले को पहले तो शेरू ने उसे वहीं दबा दिया लेकिन युवती ने साहस कर अपने साथ हुए घटना की जानकारी घटना के दो दिन बाद परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने आरोपी युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कराने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला समझते हुए युवती रीना व परिजनों के बयान लिए और विवेचना उपरांत आरोपी युवक शेरू के विरूद्ध धारा 367 व 506 बी के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। घटना के बाद से युवक फरार है।

  • यहां सवाल यह उठता है कि
  1. पीडि़त युवती 2 साल की मासूम नहीं थी जिसे प्रलोभन दिया जा सके
  2. 20 साल की युवती बातों में कैसे आ सकती है
  3. शेरू जो देता था वह प्रलोभन ही था या कुछ और...?
  4. घटना के दो दिन बाद क्यों दर्ज कराई गई रिपोर्ट
  5. क्या घटना के समय पास पड़ौस में कोई नहीं था
  6. क्या युवती ने घटना के दौरान विरोध नहीं किया था
  7. क्या किसी ने बलात्कार की चीख पुकार नहीं सुनी
  8. यदि हां तो तत्काल युवक को पकड़कर पुलिस को क्यों नहीं सौंपा गया
  9. यदि नहीं तो ....।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!