आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समय पर नहीं मिल रहा मानदेय

shailendra gupta
0


शिवपुरी। नरवर विकास खण्ड की महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकाओं ने संवाददाता से मुखातिब होकर बताया कि हमको 6-6 माह तक मानदेय, वेतन नहीं मिलता है। ऐसी भीषण मंहगाई में हमारे बच्चे आर्थिक रूप से काफी परेशान हैं। इधर कमर तोड़ मंहगाई और वेतन का न मिलना हमारे लिए दुखद स्थिति है।
तहसील नरवर का सबसे बड़ा प्राचीन ऐतिहासिक कस्बा मगरौनी देवरी, बीलौनी निजामपुर, ढिकवास, किशनपुर आदि की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा महिलाओं ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया कि अगर हमें समय पर मानदेय अर्थात महिने की पहली तारीख को नहीं दिया गया तो हम लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देकर मांग करें। इधर महिला बाल विकास मंत्री को भी ध्यान देना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!