शिवपुरी- जिले के करैरा थाना
क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा से आज एक वृद्ध
अपने नाती के साथ पैसे निकाल कर घर जा रहा था तभी बैंक के गेट के पास ही
किसी अज्ञात चोरों ने बैंग में कट लगाकर डेढ़ लाख रूपए लेकर रफू चक्कर हो
गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभूदयाल
पुत्र सोहनलाल त्रिपाठी निवासी सोहनगली करैरा आज दोपहर 12 बजे अपने नाती
अभिषेक त्रिपाठी के साथ स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की करैरा से शाखा से डेढ़
लाख रूपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे तभी उनके बैंक से किसी अज्ञात चोर ने
पैसे निकाल लिए, लेकिन इस बात की जानकारी श्री त्रिपाठी को जब लगी तब
उन्होंने घर पहुंच कर अपने बैग में पैसे देखे तो बैंग से पैसे गायब थे।
तभी श्री त्रिपाठी पुन: बैंक आकर अपनी
घटना से अवगत कराया। इस पर से बैंक कर्मचारियों ने तुरंत अपने सी.सी. कैमरे
को चैक किया तो इसमें तीन महिला हैं जो सॉल उड़ कराई थी जिन्होंने श्री
त्रिपाठी के बैग में कट लगाकर डेढ लाख रूपए लेकर रफू चक्कर हो गई। पुलिस ने
फरियादी की रिपोर्ट पर से चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में ले
लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।