खेत से धान चुराने वाले पुलिस गिरफ्त में

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के अमोला थाना क्षेत्रांतर्गत खेत से धान चुराने के मामले में पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर इनके पास से धान भी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन सिंह पुत्र फेहरसिंह रावत उम्र 25 साल निवासी टोरिया थाना करैरा गत रोज अपनी 80 क्विंटल धान बेचने हेतु सिरसौद क्षेत्र में आया हुआ था।


 
मदन सिंह को जब वारदाना उपलब्ध नहीं हुआ तो उसने धान को खेत में उतार दिया। खेत में उतरी धान में से तीन क्विंटल धान को चोरों द्वारा चुरा लिया गया। जिससे मदन सिंह को चोर की तलाश थी और वह रात्रि के समय धान में छुपकर बैठ गया। इसी दौरान रात्रि करीब 3:30 बजे हरनाम सिंह, रामबाबू सिंह पुत्रगण लालाराम कोली निवासी सिरसौद चौराहा इस धान में से चार क्विंटल धान और चुराकर ले जा रहे थे तभी मदन सिंह ने इन्हें देख लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी गई धान भी बरामद कर ली है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!