शिवपुरी. जिले के सिरसौद थाना क्षेत्रांतर्गत खाना बनाते समय एक परिवार बुरी तरह झुलस गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सविता पत्नि महेन्द्र शर्मा उम्र 27 साल निवासी खोरघार बीती शाम खाना बना रही थी।
इसी दौरान सिलेण्डर से गैस लीक हो जाने के कारण सविता बुरी तरह झुलस गई। उक्त महिला की चीख पुकार पर उसके परिजन विनोद पुत्र रतनलाल शर्मा, रोशनी पुत्री महेन्द्र शर्मा सविता की आग बुझाने के फेर में वह भी बुरी तरह झुलस गए। सभी झुलसे हुए लोगों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।