शिवपुरी. जिले के भौंती थानान्तर्गत ग्राम हिम्मतपुर में शनिवार रविवार की दरमियानी कड़कड़ाती सर्द रात जब पुलिस गश्त पर नहीं थी और परिवार रजाइयों में बंद सौ रहा था। तब चोर मुस्तैदी से अपना कम कर रहे थे. तीन अज्ञात चोरों ने एक घर पर धाबा बोलकर वहां से नगदी सहित सोने, चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बाद में सुबह जागी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम हिम्मतपुर निवासी रामसिंह पुत्र चन्ना जाटव के परिजन 21-22 जनवरी की दरमियानी रात घर में सोये हुए थे, तभी तीन अज्ञात चोरों ने उनके घर पर धाबा बोलकर वहां से 10 हजार रूपये नगदी व 22 हजार रूपये कीमती सोने, चांदी के जेवर सहित कुल 32 हजार रूपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।