नाबालिग से प्रेम, अपहरण का मुकदमा दर्ज

shailendra gupta
0
शिवपुरी. जिले के पोहरी थानान्तर्गत ग्राम आकुर्सी में बीते रोज एक युवक को नाबालिग युवती से प्रेम करना महंगा पड़ गया। दोनों ने भागकर प्रेमविवाह रचा लिया, इधर पुलिस ने युवती के पिता की रिपोर्ट पर प्रेमी से पति बने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इस मामले में यह नहीं बताया गया है कि पुलिस ने अपनी विवेचना में यह कैसे पाया कि युवती नाबालिग थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम आकुर्सी निवासी 17 वर्षीय युवती कमली बैरागी (परिवर्तित नाम) 20 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी तलाश के दौरान उन्हें यह जानकारी हासिल हुई कि कमली को गांव का ही राकेश पुत्र हरविलास ओझा बहला फुसलाकर गांव के बाहर ले जाता दिखाई दिया था। परिजनों ने राकेश के  घर पर जाकर उसकी भी तलाश की लेकिन वह भी घर से लापता मिला जिस पर कमली के परिजनों ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने कमली की गुमशुदगी कायम कर विवेचना प्रारंभ की और विवेचना के दौरान यह तथ्य प्राप्त हुए कि उसे राकेश ही बहला फुसलाकर अपह्रत कर ले गया है। पुलिस ने राकेश के खिलाफ धारा 363, 366 आईपीसी के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!