फोन उठाइये, वन्देमातरम् बोलिये और जीतिए आकर्षक इनाम

shailendra gupta
0
शिवपुरी. गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मध्याह्नï 12 बजे से 2 बजे के मध्य अपना मोबाइल या फोन उठाइए और हमारे टेलीफोन नम्बरों 234036, 8989844440, 8109953861, 9424336861, 9479696450, 9425487902 में से किसी भी एक पर फोन लगाइए और केवल वन्देमातरम् बोलिए, आप स्वत: ही शामिल हो जाएंगे भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा के वन्देमातरम्ï बोलो लकी ड्रा में, जिसमें भाग्यशाली विजेताओं को मिलेगा भव्य आकर्षक पुरस्कार। ड्रा उसी दिवस सायं ठीक 7 बजे आमजन के बीच माधवचौक पर मुख्य अतिथि द्वारा निकाला जाएगा। यह ड्रा केवल शिवपुरी नगर के रहवासियों के लिए ही है। इस लकी ड्रा में तीन भाग्यशाली विजेताओं के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। यह सभी पुरस्कार अग्रवाल इंटरप्राईजेज शिवपुरी के सौजन्य से प्रदाय किए जाएंगे।
सुरेश कुमार बंसल ने बताया कि दो घंटे के मध्य आए सभी नम्बरों को लकी ड्रा में शामिल किया जाएगा तथा इसका ड्रा उसी दिवस को सायं 7 बजे आमजन के बीच माधवचौक  पर मुख्य अतिथि के द्वारा निकाला जाएगा। इस लकी ड्रा में तीन भाग्यशाली विजेताओं के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। यह सभी पुरस्कार अग्रवाल इंटरप्राईजेज शिवपुरी के सौजन्य से प्रदाय किए जाएंगे। भाग्यशाली विजेताओं को समापन स्थल से ही फोन करके बुलाया जाएगा तथा उन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे परिषद द्वारा अयोजित इस वन्देमातरम् बोलो लकी ड्रा में शामिल हों, शायद आपकी किस्मत आपको पुरस्कार दिला सकती है। उन्होंने कहा कि आमजन 26 जनवरी को मध्याह्नï 12 से 2 बजे मध्य उनके टेलीफोन या मोबाइल नम्बर से परिषद द्वारा निर्धारित टेलीफोन नम्बर 234036, 8989844440, 8109953861, 9424336861, 9479696450, 9425487902 में से किसी भी एक नम्बर पर फोन करके केवल वन्देमातरम् बोलें और इस लकी ड्रा में शामिल हों।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!