शिवपुरी. जिले में इन दिनों पड रही कडकडाती सर्दी को देखते हुये जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने कोलारस विकासखंड के कई गांवों का भ्रमण कर गरीबों को कम्बल बांटे। श्री जैन अपनी टीम के साथ सुआटोर, अमरपुरा, पनिहारी आदि गांवों की आदिवासी बस्तियों में पहुंचे। इन आदिवासी बस्तियों में आदिवासी परिवारों की महिला, पुरूष, बच्चे और वृद्ध सर्दी से ठिठुर रहे थे।
जब जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जैन ने सर्दी से सिकुड रहे आदिवासी परिवारों को कम्बल बांटे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जैन ने आदिवासी परिवारों से गांव की अन्य समस्याएं भी पूछी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बलवीर सिंह धाकड, कोलारस भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबू सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह धाकड, रमेश शर्मा डांगपडोरा, उम्मेद सिंह यादव पूर्व सरपंच, हिम्मत सिंह पडोरा, सियाराम धाकड तेंदूआ, दुर्ग सिंह यादव सरपंच, विष्णु बच्चा, मुकेश धाकड सिंह सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।