पोहरी-पोहरी मोहना रोड से ग्राम रंधीर के लिये बनाई जा रही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क रंधीर ग्राम निवासी तरसिंह पुत्र लक्ष्मण लाल धाकड़ का खलिहान है, की भूमि सर्वे क्र 15 में है जिसमें नीम, इमली, बबूल, शीशम खडे हुये हैं, सड़क का हिस्सा सर्वे क्र 22 में है।
आरईएस के एसडीओ यादवेन्द्र शर्मा द्वारा दबाब बनाया जा रहा था परंतु अतरसिंह के द्वारा हरे-भरे पेडों को काटे जाने से इंकार करने पर ३१ दिसम्बर के रोज एसडीओ यादवेन्द्र शर्मा अपने स्टॉफ के अन्य दो लोगों को लेकर पहुंचे और अतरसिंह को धमकी दी कि यदि इन पेडों को नहीं हटाया तो पुलिस में बंद कराने एवं खुद पेडों को काटकर उठा ले जाने की धमकी देने की शिकायत उक्त ग्रामीण ने कलेक्टर से जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।