शिवपुरी. नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद मथुरा प्रसाद प्रजाति के पिता गंगाराम प्रजापति बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र मथुरा एवं परिजनों द्वारा लगातार उनका स्वास्थ्य उपचार कराया गया लेकिन गत दिवस स्व.गंगाराम का निधन हो गया। स्व.गंगाराम प्रजापति अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
पार्षद मथुरा प्रजापति के पिता की अंतिम शव यात्रा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण व गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर मौजूद नागरिकों ने पार्षद मथुरा को शोक संवेदना प्रकट करते हुए इस शोक की धड़ी में धैर्य रखने की प्रार्थना ईश्वर से की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।