शिवपुरी. सुभाषपुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर के एक अस्थायी सदस्य को धर दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाना प्रभारी श्री जादौन को बीते रोज मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुख्यात डकैत पप्पू गुर्जर गिरोह का सदस्य नारायण पुत्र बजीरा गुर्जर उम्र 45 साल निवासी करईवारा गांव में देखा गया है।
मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर नारायण गुर्जर का घर दबोचा पुलिस ने बताया कि 12 मई 2011 को करई क्षेत्र से रामअवतार शर्मा का जो अपहरण हुआ था। उस अपहरण में नारायण सिंह गुर्जर की अहम भूमिका रही थी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।