सेवानिवृत हुए 8 शासकीय कर्मी सम्मानित

shailendra gupta
0
शिवपुरी. विभिन्न विभागों में पदस्थ शासकीय कर्मीयों में से आज 8 शासकीय कर्मियों के सेवानिवृत होने पर उन्हें जिला पेंशन अधिकारी श्री एम.एस.पेंकरा ने पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. प्रदाय कर उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत हुए शासकीय कर्मीयों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहारों से सम्मान किया गया।
सेवानिवृत होने वाले शासकीय कर्मियों में पंचायत एवं समाज शिक्षा संघठक नरवर श्री अशोक चतुर्वेदी, पंचायत एवं समाज शिक्षा संघठक कोलारस श्री डी.एस. चाहर, शा.उ.मा.विद्यालय भटनावर के शिक्षक श्री प्रहलाद सिंह वर्मा, शा.उ.मा.विधालय क्र.02 शिवपुरी के भृत्य श्रीमती रामदुलारी शर्मा, शा.उ.मा.विधालय नरवर के शिक्षक श्री बलबीर सिंह जादौन, फिजीकल कॉलेज शिवपुरी के सहायक ग्रेड-3 श्री बाबूलाल रजक, सहायक कृषि यंत्री कार्यलय के डीलर ब्लास्ट श्री यासूफ अली कुरैशी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिवपुरी के भृत्य श्री गंगाराम बाथम को पी.पी.ओ. एवं जी.पी.ओ. प्रदाय कर, उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक पेंशन अधिकारी सर्वश्री ऐश्वर्य शर्मा, ए.एस.दुबे, जी.के. कोठारी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!