गश्त कर रहे पुलिस को वाहन को मारी टक्कर, दो पुलिसकर्मी घायल

shailendra gupta
0
शिवपुरी-सतनबाडा थानान्तर्गत रात्रि में गश्त कर रहे पुलिस वाहन को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पुलिस वाहन में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सतनबाडा पुलिस द्वारा रात्रि के समय गश्त किया जा रहा था। पुलिस के इस वाहन में ड्राइवर, आरक्षक कुवरपाल सिंह एवं आरक्षक अशोक सिंह मौजूद थे, इसी दौरान रात्रि करीब 12:45 बजे गणेश होटल के समीप एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पुलिस वाहन में टक्कर मार दी जिससे वाहन में सवार उक्त दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

सूने मकान पर चोरों का धावा  
शिवपुरी-जिले के कोलारस थानान्तर्गत अज्ञात चोरों ने सूने पड़े मकान में सेंधमारी कर वहां से हजारों रूपये के माल मत्ते पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ चन्द्र जैन पुत्र यालीचन्द्र जैन निवासी कोलारस के सूने पड़े मकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर यहां से नगदी सहित हजारों रूपये के जेवरात प हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!