श्री माथुर कोलारस एवं श्री चांदिल करैरा के एस.डी.एम. बने

shailendra gupta
0
शिवपुरी. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जॉन किंग्सली ने जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के बीच कार्य विभाजन किया गया है। जारी आदेश में जिला मुख्यालय पर पदस्थ संयुक्त कलेक्टर श्री बी.पी.माथुर को अनुविभागीय अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर श्री ए.के.चांदिल करैरा के नये अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी होंगे। जबकि अनुविभागीय अधिकरी कोलारस श्री आर.के.जाटव और अनुविभागीय अधिकारी करैरा श्री के.आर.चौकीकर को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। आदेश में शिवपुरी अनुविभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अशोक कम्ठान पोहरी के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर और पिछोर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री उमेश शुक्ला यथावत रखे गये हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!