शिवपुरी. जिला कलेक्टर श्री जॉन किंग्सली ने जिला मुख्यालय पर पदस्थ अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों को लिंक अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश में अपर कलेक्टर श्री आर.बी.प्रजापति के लिंक आफीसर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी एवं अपर कलेक्टर (विकास) श्री एच.पी.वर्मा रहेंगे। इनके लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री प्रजापति रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.जाटव के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील शर्मा होंगे। इनके लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर.चौकीकर होगे। जबकि श्री चौकीकर के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.जाटव को बनाया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।