शिवपुरी- ग्राम सिंघराई परगना कोलारस में मॉं कंकाली देवी की प्रसन्न्ता के चलते कांग्रेस युवा नेता अजयराज शर्मा ने सिंधिया का जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। मंदिर का दृश्य देखने लायक था फूलों से सुसज्जित मंदिर मानो ऐसा लग रहा था जैसे साक्षात देवी का वहां वास हो और फूल बंगला को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह मंदिर तो है ही साथ ही वह स्वर्ग का एक हिस्सा है। कांग्रेस नेता ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिवस पर सभी के साथ उल्लास के साथ मनाया।
मंदिर पर कहीं दूध बंटा तो कहीं छप्पन भोग लग रहा था और क्षेत्र की जनता का सैलाब मंदिर पर उमड़ रहा था। कांग्रेस नेता अजयराज शर्मा के साथ कई कांग्रेसी भी इस अवसर पर सिंधिया का जन्मदिन मना रहे थे जिनमें पृथ्वीराज आसपुर, विभा रघुवंशी, राजू रघुवंशी, बंटी रघुवंशी, मनमोहन सिंह पडऱया, करतार सिंह यादव, बृजेश रघुवंशी, शशिकांत पाण्डे, मदन देशवारी आदि शामिल थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।