कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन 9 को

shailendra gupta
0
शिवपुरी. प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर जिला कांगे्रस के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 9 जनवरी को जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शहर कांगे्रस अध्यक्ष राकेश गुप्ता वनस्थली ने बताया कि भजपा सरकार द्वारा आमजनता को खाद, बिजली, सड़क, पानी और सुरक्षा के नाम पर ठगा जा रहा है। जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गई है। प्रशासन से सांठगांठ कर खाद्य पदार्थों गेहूं, चावल, शक्कर और कैरोसिन की खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। अधिकारी मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं। जिले में 90 फीसदी कंट्रोल की दुकानें भाजपा नेताअेां के कब्जे में हैं और जिले में किसान खाद के लिये तरस रहे हैं। दुकानदार नकली खाद धड़ल्ले से बेच रहे हैं और किसानों की फसलें बर्वाद हो रहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 20-20 घण्टे बिजली कटौती से किसान त्रस्त हैं, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मध्यान्ह भोजन योजना में भी धांधली की जा रही है जिसे गांवों के प्रभावशाली लोगों ने हथिया लिया है। 

नगर पालिका क्षेत्र में गरीब वर्ग राशनकार्ड के लिये परेशान हैं। पात्रों के पास बीपीएल कार्ड नहीं हैं, जबकि प्रभावशालियों ने यह कार्ड बनवा रखे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर लाईं गईं बड़ी योजनाओं में लेट लतीफी की जा रही है। सीवर लाइन, मड़ीखेड़ा डेम से लाई गई पेयजल योजना में रोड़ अटकाये जा रहे हैं। 300 बिस्तरों वाला नया अस्पताल अधर में है। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल से बाहर है। स्कूलों की बुरी हालत है और बिजली उपभोक्ताओं को आंकलित खपत के नाम पर लूटा जा रहा है। वृद्घावस्था पेंशन में लूट खसोट हो रही है। इन सभी मुद्दों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जायेगा। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के आंदोलन को आमजन से सफल बनाने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!