शिवपुरी की पुलिस डायरी

0

महिला ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी
 
शिवपुरी 1 दिसम्बर का. जिले के सुरवाया थानान्तर्गत पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप आदिवासी उम्र 28 वर्ष निवासी बलारपुर थाना सुरवाया का गत रोज गांव के ही कुछ निवासी युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते देर शाम इन ग्रामीण युवकों ने दिलीप के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे डाला। अपने पति के साथ हुई इस मारपीट से दुखी दिलीप की पत्नि सिया ने घर में आकर जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिससे सिया की हालत बिगड़ गई। सिया को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।

कीटनाशक का छिड़काव करते युवक घायल 
शिवपुरी 1 दिसम्बर का. जिले के तेंदुआ थानान्तर्गत एक युवक कीटनाशब दवा डालते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वकीला पुत्र रामलाल आदिवासी उम्र 25 साल निवासी तेंदुआ गत रोज खेत पर कीटनाशक दवाई डाल रहा था इसी दौरान दवा से वकीला की हालत बिगड गई जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।

टेम्पो पलटा, एक घायल 
शिवपुरी 1 दिसम्बर का. जिले के सिरसौद थानान्तर्गत एक टेम्पो पलट जाने के कारण उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवन लोधी निवासी सिरसौद बीते शाम टेम्पो में सवार होकर सिरसौद से शिवपुरी आ रहा था। इसी दौरान सिरसौद थाना क्षेत्रांतर्गत यह टेम्पो असंतुलित होकर पलट गया जिससे जीवन लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया है।

अवैध शराब बेचते युवक को दबोचा 
शिवपुरी 1 दिसम्बर का.जिले के बैराड थानान्तर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को अवैध शराब सहित उसके घर से धर दबोचा। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्खी पुत्र असगर निवासी बैराड पिछले लंबे समय से अपने घर से अवैध शराब का विक्रय कर रहा था। जिसकी मुखबिर द्वारा समय-समय पर पुलिस को सूचनाएं भी मिलती आ रही थीं। गत रोज पुलिस ने लक्खी के घर पर दबिश देकर इसे अवैध शराब बेचते हुए धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कायमी कर मामला की विवेचना शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!