मध्यभारत हिन्दी साहित्यसभा सम्मान भार्गव को

0
शिवपुरी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 88 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मध्य भारत हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर ने वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को सम्मानित किया। यह भव्य सम्मान समारोह माधव महाविद्यालय ग्वालियर के सभागार में संपन्न हुआ।

श्री भार्गव को राज्यसभा के सांसद कप्तानसिंह सोलंकी और साहित्य परिषद् के संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर ने संयुक्त रूप से श्रीफल, शॉल व माल्यार्पण करके सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पुरूषोत्तम गौतम, रघुनंदन गौतम, डॉ. पदमा शर्मा, प्रो. लखनलाल खरे, अजय खेमरिया मौजूद थे। इस गरिमामयी उपलब्धि पर प्रमोद भार्गव को डॉ. परशुराम शुक्ल विरही, विद्यानंदन राजीव, डॉ. संध्या भार्गव, डॉ. एएल शर्मा, पुनीत कुमार, जाहिद खांन, महेन्द्र अग्रवाल, डॉ. एचपी जैन, हरीशचंद्र भार्गव, अरूण उपेक्षित, अशोक कोचेटा, विनय जैन नीरव, अखलाक खांन आदि पत्रकार व साहित्यकारों ने बधाई दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!