ट्रक ऑपरेटर यूनियन की बैठक आयोजित

0
शिवपुरी-लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक बैठक का आयोजन प्रधान कार्यालय गुना-वायपास पर किया गया। जहां यूनियन अध्यक्ष अब्दुल रफीक अप्पल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी ट्रक ऑपरेटर भाईयों को बालाघाट टी.आई. व समाजसेवी सुरेश सिंह सिकरवार को मातृ शोक होने के चलते दो मिनिट का मौन धारण कर स्व.श्रीमती पुष्पलता बाई सिकरवार के निधन पर शोक व्यक्त किया। 


शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद यूनियन द्वारा आगामी समय गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार व्यक्त किए साथ ही नव वर्ष 2012 के आगमन की खुशी पर एक-दूसरे को बधाई व शुभकामनाऐं दी गई। बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष अप्पल भाई के अलावा उपाध्यक्ष मुनब्बर खान (मुन्नू), सचिव विवेक सिंघल, कोषाध्यक्ष कैलाश मंगल राठौर, सह-सचिव हाफिज बशीर अहमद, सदस्यगण गिर्राज शर्मा, राजेश शिवहरे, हमीद खान, नाथू सिंह तोमर, देवीलाल शिवहरे, आफताब पठान, आबिद बेग, रहीस खान, अनिल भोला, हरिराम कुशवाह, सुरेश पंडितजी, महेश राठौर, दिनेश राठौर, आसिम पठान, गुजलार शाह सहित अन्य लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी  व सदस्यगण मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!