भाजपा महिला मोर्चे के सम्मेलन में नीता पटेरिया आएंगी

shailendra gupta
0
शिवपुरी. भाजपा महिला मोर्चे का जिला सम्मेलन 16 दिसम्बर को स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मसभा में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया (विधायक) मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेगी। सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक श्रीमती संध्या राय एवं प्रदेश मंत्री ममता मीना भी उपस्थित रहेगी।
मोर्चे में जिलाध्यक्ष रेखा मिश्रा के अनुसार इस जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ता मंडल स्तर पर सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष नीता पटेरिया के नेतृत्व में महिला मोर्चे के सम्मेलन प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी जिले का सम्मेलन 16 दिसम्बर को प्रात: 11:30 बजे आरंभ होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार जिले के सभी 12 मंडलों से महिला कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेंगी। इस संबंध में मोर्चे की पदाधिकारी निरंतर संपर्क स्थापित कर सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित कर रही हैं। 

सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष नीता पटेरिया द्वारा प्रदेश सरकार की महिला कल्याण नीतियों और सामाजिक क्षेत्र में इस दौरान आए बदलाव के संबंध में महिला कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा। श्रीमती मिश्रा के अनुसार आसन्न विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत महिला मोर्चे की भूमिका भी इस सम्मेलन में तय की जाएगी। 

भाजपा महिला मोर्चे के इस सम्मेलन को सफल बनाने की अपील श्रीमती रेखा मिश्रा, श्रीमती रिशिका अष्ठाना, बीनू शर्मा, रामवती गोस्वामी, पदमा जैन, सिद्धी प्रधान, नवप्रभा पडरया, गीता बजौरिया, मुन्नी शर्मा, मुन्नी यादव, सावित्री बाथम, सरोज वर्मा, अर्चना गुप्ता, द्रोपदी चौरसिया, रामश्री यादव कोलारस, शारदा रावत जपं अध्यक्ष करैरा, चंद्रकला यादव जपं अध्यक्ष बदरवास, अनीता साहू नपं खनियांधाना, बीणा सोनी, सपना द्विवेदी, मीरा जैन, रामबाई खटीक, अनीता भार्गव, मीना बाथम, सावित्री यादव, शशि जैन, वंदना शर्मा, राजकुमारी परिहार, रेखा गोलिया, पार्वती कोली, विशाखा शर्मा, रेखा बंसल, रजनी सक्सैना सतनवाड़ा, तुलसा बाई नरवर, चंद्रकला पिछोर, पूनम राजौरिया खनियांधाना, पार्वती सूर्यन शिवपुरी, अंजु राठौर, मुन्नी यादव आदि महिला नेत्रियों ने की है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!