भोपाल से गुम हुई बालिका इमलिया में मिली

shailendra gupta
0
शिवपुरी. प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीते रोज गुम हुई एक बालिका शिवपुरी जिले के भौंती क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया से बरामद की गई। बालिका की बरामदगी के बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बता सकी है कि वह कैसे, कब और कहां से भौंती के इमलिया गांव पहुंची। वहीं अपहरण की घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है फिलहाल पुलिस बालिका से पूछताछ कर रही है और कारणों का खुलासा होते ही मामले से पर्दाफाश हो जाएगा। पुलिस ने बालिका को अपनी निगरानी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलम पुत्री बाबू साहू उम्र 16 वर्ष निवासी गांधी नगर भोपाल गत 7 दिसम्बर को अपने घर से रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। बालिका के परिजनों ने इस संबंध में समीपस्थ पुलिस थाना में सूचना व रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी वहीं पुलिस भी बालिका की तलाश कर रही थी और मुखबिर द्वारा बालिका का शिवपुरी जिले के भौंती क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम इमलिया में होना बताया गया कि तभी पुलिस भोपाल से यहां आई और इमलिया ग्राम के निवासी गरीबदास लोधी के यहां से यह बालिका बरामद कर ली गई। 

पुलिस ने गरीबदास से जब इस संंबंध में जानकारी प्राप्त की तो बताया गया कि यह बालिका दो दिन पहले ही उसके यहां आई थी और इसके बारे में अन्य जानकारी उसे नहीं थी। पुलिस बालिका को लेकर भोपाल रवाना हो चुकी है और मामले की जांच में लगी है कि बालिका शिवपुरी कब, कैसे और कहां से आई? समाचार लिखे जाने तक पुलिस कारणों की खोज में लगी हुई थी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!