वारदात करने से पहले आरोपी पुलिस ने दबोचे

0
शिवपुरी.  जिले के रन्नौद थानान्तर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर वारदात की टोह में घूम रहे एक युवक को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।


प्राप्त जानाकारी के अनुसार रन्नौद थाना प्रभारी नरेन्द्र शर्मा को गत रोज मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मंजीत उफ  मंजू पुत्र सिंघारा सिंह सरदार उम्र 27 साल निवासी डांढा सतेरिया थाना देहात को अवैध कट््टे के साथ रन्नौद में देखा गया है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर मंजीत सिंह सरदार को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट््टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट की कायमी कर ली है।
 
पिछोर में दबोचा अवैध हथियारधारी 
पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रतिराम उर्फ पूरा पुत्र मुलायम सिंह वंशकार निवासी मोहली थाना बेहरिया जिला सागर को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से 12 बोर का कट््टा एवं पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जाता है कि उक्त युवक आदतन अपराधी है तथा वह पूर्व में भी कई मामलों में सजा काट चुका है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!