शिवपुरी. भारत विकास परिषद की "वीर तात्याटोपे" शाखा द्वारा दिव्य आलोक हास्पिटल कोटा के सहयोग से कटे होंठ एवं तालु के रोगियों का विशाल नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं आपरेशन शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का आयोजन 8 जनवरी को प्रात: 9 बजे से स्थानीय अग्रसेन भवन पंचायती बगीचा ए बी रोड शिवपुरी पर किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक डा. व्ही के गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक एमएस एमसीएच डा. आलोक गर्ग द्वारा कटे होंठ एवं तालु के मरीजों से परामर्श एवं जांच कर उनका नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डा. गर्ग बर्न, कास्मेटिक, प्रोजेक्ट डायरेक्अर व हैण्ड एण्ड प्लास्टिक सर्जन हैं, जिनके द्वारा कटे होंठ, कटा तालु एवं बिगड़ी के नाक के एक हजार से भी अधिक सफलतम नि:शुल्क आपरेशन किए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि रोगियों की सीमित संख्या के कारण प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर ही रोगियों की जांच एवं उपचार की जाएगी। इस हेतु पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। रोगी अपना पंजीयन नरसिंह मेडीकल सदर बाजार, एसके बंसल एण्ड कम्पनी शेयर ब्रोकर माधव चौक, गुप्ता क्लीनिक कमलागंज पर करा सकते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।