शिवपुरी. कहते है कि प्रतिभा को यदि निखार लाना है तो उसके अंदर के जज्बे को जगाना होगा कुछ ऐसा ही किया है जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संजय शर्मा ने जिन्होंने खेल में अपनी रूचि रखने वाले सैकड़ों बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर आज शिवपुरी और प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में अपनी पहचान स्थापित की है। इसी क्रम में संजय शर्मा द्वारा एथलेटिक्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए एक बार फिर से चार बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कर चयनकर्ताओं को इन खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए प्रभावित किया।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिन खिलाडिय़ों को अपना प्रदर्शन करना है उनमें अण्डर 16 ग्रुप में आभा जैन, देवव्रत उपाध्याय, अमन शर्मा व अगम पुरोहित शामिल है। यह सभी प्रतिभागी 14 अक्टूबर को शिवपुरी से निकलकर बुरसा मुण्डा स्टेडियम रांची में अपना प्रदर्शन करेंगे। शिवपुरीवासियों ने इन प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विजयी होने का शुभाशीष प्रदान किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।