Shivpuri News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध मे युवक ने जहर गटका, पढिए खबर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस रेंज के अंतर्गत आने वाले सनवारा मौजे मे स्थित वनविभाग की जमीन पर पहुची,वनविभग सहित पुलिस की टीम ने कब्जा हटाने का प्रयास किया तो जमीन पर वर्षो से काबिज आदिवासियो ने विरोध करना शुरू कर दिया,इस विरोध मे एक आदिवासी युवक ने जहर खा लिया जिसको मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार सनवारा मौजा क्षेत्र मे स्थित जूर पीतमपुरा गांव मे निवास करने वाले आदिवासी पिछले 300 बीघा जमी पर पिछले 30 वर्षो से खेती कर रहे थे। इस भूमि पर वन विभाग की नर्सरी स्वीकृत हो चुकी है इस कारण वन विभाग इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराना चाहता था। 

आज इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए के आज व​नविभाग के कोलारस एसडीओ सहित कोलारस रेजंर सहित वन अमला ओर कोलारस ओर लुकवासा चौकी का फोर्स पहुंचा था जैसे ही इस सयुक्त टीम ने इस अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया तो आदिवासियो ने विरोध करना शुरू कर दिया। 


इसी दौरान जगदीश आदिवासी ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी लिया।
 जिला मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम बिना नोटिस दिए कब्जा हटाने पहुंची थी। उन्होंने मारपीट के आरोप भी लगाए।


ग्रामीणों ने बताया कि वे कोलारस वन परिक्षेत्र के सनवारा गांव के मौजे की जमीन पर लंबे समय से काबिज हैं। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम के तहत जमीन के पट्टे देने की मांग की थी,इसी मांग को लेकर करीब 50 परिवार 7 अक्टूबर को शिवपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना दिया। कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। वही अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंचे सरकारी टीम ने जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया और जमीन पर गढडे भी खोद देने की खबर आ रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!