शिवपुरी के युवाओ का निजी कंपनियो मे चयन,154 को मिला मौके पर ऑफर लेटर

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। जिला रोजगार कार्यालय परिसर, शिवपुरी में गुरूवार को युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 171 आकांक्षी युवाओं का विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया और 154 युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। यह आयोजन कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वय से किया गया।

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीना ने बताया कि कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 8 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 289 से अधिक युवक-युवतियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीयन कराया। इनमें से 171 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ और 154 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए। 

उद्योग विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस माह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और आजीविका मिशन के अंतर्गत 509 स्वरोजगारियों को 14 करोड़ 29 लाख रुपये के हितलाभ से लाभान्वित किया गया। इसके अतिरिक्त युवाओं को राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी गई और स्वरोजगार मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अजय तिवारी, आईटीआई शिवपुरी के प्राचार्य श्री हेमंत दंडोतिया, जिला रोजगार अधिकारी बी.एस.मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निजी क्षेत्र की कंपनियों में चयनित युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही युवक-युवतियों ने शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार और कौशल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी व लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!