Shivpuri News: दून पब्लिक स्कूल मे मना संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्र की एकता व अखंडता का संकल्प

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रतिष्ठित दून पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियां आयोजित की गईं।

​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ के साथ हुआ, जिसमें समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

​इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारे कर्तव्यों का बोध भी कराता है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को संविधान के आदर्शों के अनुरूप आचरण करना चाहिए।

​विद्यालय के डायरेक्टर शाहिद खान ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में निर्मित भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरल शब्दों में बच्चों को बताया कि किस प्रकार हमारा संविधान विश्व का सबसे विस्तृत और लोकतांत्रिक संविधान है, जो देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है।

​कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने लोकतंत्र, नागरिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, न्याय व्यवस्था और सामाजिक सद्भावना जैसे विषयों पर रंग-बिरंगी, आकर्षक एवं शिक्षाप्रद पेंटिंग्स बनाकर अपनी रचनात्मकता और संवैधानिक समझ की सुंदर अभिव्यक्ति की।

​कार्यक्रम के अंत में कोऑर्डिनेटर अखलाक खान ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!