Shivpuri News: करैरा मे स्मैक के ओवरडोज से 24 साल के युवक की मौत

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा मे निवास करने वाले एक 24 साल के युवक की मौत होने की खबर मिल हैं,युवक को बुधवार की रात मेडिकल कॉलेज मे बीमार होने पर भर्ती कराया गया था। युवक ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। परिजनो का कहना था कि युवक गलत संगत मे पड गया था। 

जानकारी के अनुसार मृतक पंकज सोनी करेरा के वार्ड नंबर 2 स्थित गाजिशाह मोहल्ले का रहने वाला था। वह रामकिशोर सोनी का बेटा था और गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। पंकज के बड़े भाई चंद्रकांत सोनी ने बताया कि करीब ढाई साल पहले पंकज गलत संगत में पड़ गया था। 

इसके बाद उसे स्मैक की लत लग गई। धीरे-धीरे उसकी नशे की तलब बढ़ती गई परिजन उसे नशे से दूर रखने और घर पर रोकने की कोशिश करते थे, लेकिन वह कोई न कोई बहाना बनाकर घर से निकल जाता था। बुधवार को भी उसने स्मैक का नशा किया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई,और आज इलाज के दौरान मोत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टरों ने मौत की वजह नशे का ओवरडोज बताया है। गुरुवार दोपहर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!