Shivpuri News: बैराड के वरूण ने किया ग्वालियर के युवक का अपहरण, पत्नि से मांगी 3 लाख की फरौती

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बैराड क्षेत्र में निवास करने वाले एक युवक ने ग्वालियर के तानसेन नगर से एक युवक का अपहरण कर लिया और उसकी पत्नि को फोन लगाकर 3 लाख की मांग कर दी। अपहत्त युवक के परिजनो ने इस अपहरण की सूचना दी। अपहरण और फिरौती का मामला देख पुलिस ने तत्काल इस अपहरण काण्ड पर एक्शन लिया और 18 घंटे की मेहनत के बाद अपहत्त युवक को पुलिस ने मुक्त करा लिया और एक अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया और वही इस अपहरण काण्ड में शमिल एक आरोपी फरार होने मे सफल हो गया। 

परिचितों के साथ निकला था वीरू, फिर आया फिरौती का संदेश
जानकारी के अनुसार ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर निवासी वीरू करण पुत्र रामशंकर करण प्राइवेट नौकरी करता है। सोमवार दोपहर उसके उसके पास दो युवक पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर चले गए। वीरू के परिचित होने के कारण शुरुआत में परिवार को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। लेकिन शाम तक जब वीरू वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होने लगे। 

इसी बीच वीरू के मोबाइल नंबर से उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में बताया गया कि वीरू का अपहरण कर लिया गया है और उसकी रिहाई के बदले तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। फिरौती का संदेश मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल युवक की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी तस्वीर
पुलिस ने सबसे पहले वीरू के घर और तानसेन नगर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक वीरू को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिए। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों की गतिविधियों और वीरू के मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया। जांच के दौरान वीरू के मोबाइल की लोकेशन शिवपुरी जिले के वैराड़ क्षेत्र में मिली। लोकेशन शिवपुरी में मिलते ही पुलिस की जांच ने नया मोड़ ले लिया। ग्वालियर से पुलिस की दो विशेष टीमें तत्काल शिवपुरी के लिए रवाना कर दी गईं।

रातभर वैराड़ में चला सर्च ऑपरेशन
पुलिस ने वैराड़ पहुंचकर मोबाइल लोकेशन और दूसरे तकनीकी सुरागों के आधार पर संभावित ठिकानों की तलाश शुरू की। रातभर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया। करीब 18 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिस को सफलता मिल गई। वैराड़ क्षेत्र से पुलिस ने वीरू करण को बंधक से मुक्त करा लिया। युवक को सकुशल देखकर पुलिस और उसके परिवार ने राहत की सांस ली।

एक आरोपित गिरफ्तार, दूसरा शिवपुरी से फरार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान वरुण बंजारा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अरुण बंजारा मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। युवक को मुक्त कराने के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपित और वीरू को लेकर ग्वालियर रवाना हो गई। अब पुलिस आरोपित से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर उसके परिचितों ने वीरू का अपहरण क्यों किया और तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने के पीछे क्या वजह थी।

फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि ग्वालियर से शुरू हुआ अपहरण कांड शिवपुरी के वैराड़ तक पहुंचा और पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की आगे की जांच में अपहरण की पूरी कहानी और इसके पीछे की वजह सामने आने की उम्मीद है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!