मगरौनी/ नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर थाने की मगरोनी चोकी सीमा मे स्थिम एक युवक की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि युवक नहर किनारे नहा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर मे समा गया। युवक की लाश घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर बरामद हुई है।
मगरौनी अनाज मंडी के पीछे दोआब नहर निकली है। इस नहर पर मगरौनी के ग्राम हरदौलपुरा निवासी कालीचरण (23) पुत्र जसवंत कोरकू की 10 सितंबर की शाम 4 बजे नहर के किनारे नहा रहा था,तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और कालीचरण इस नहर के पानी मे समा गया। ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो 100 मीटर दूरी पर लाश बरामद हुई। सूचना पर मगरौनी चौकी पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।