शिवपुरी । पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पनघटा, नरवर में सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु पार्श्व चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
अभ्यर्थी कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix9 तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi11 वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।