शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित कॉलोनी में एक 21 साल की युवती का शारीरिक शोषण का मामला समाने आया है। युवती ने बताया कि उसका पडौसी उसके घर मे घुस गया और उसका बलात्कार का कर दिया। घटना के बाद युवक ने युवती को बदनाम करने की धमकी दी जिससे वह चुप रह गई,इसी बात का फायदा उठाते हुए युवक युवती का लंबे समय से शोषण करता रहा।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पडौसी धमेन्द्र शर्मा से काफी समय से परेशान थी। वह घटना की जानकारी किसी को देने से डर रही थी। आरोप है कि आरोपी उसे बदनाम करने और सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी देता रहा, जिसके चलते युवती ने लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी।
भाई से मारपीट के बाद थाने पहुंची युवती
मामले में नया मोड़ उस समय आया, जब बीते शाम आरोपी द्वारा पीड़िता के भाई के साथ मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया। घटना के बाद पीड़िता और उसके भाई ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुए कथित दुष्कर्म और शारीरिक शोषण की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने 16 अगस्त की रात कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं उसके भाई ने भी मारपीट की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। युवती की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।